प्रधानाध्यापिका के रवैये पर शिक्षक संघ आक्रोशित
पूर्णिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य, उप
पूर्णिया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनमनखी के अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य, उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा एवं जिला प्रतिनिधि शकील आलम ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर प्रखंड के मध्य विद्यालय, जियनगंज की प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षिका शिल्पी कुमारी, बबली कुमारी सहित कुल सात शिक्षकों के विरुद्ध बगैर विभागीय अनुमति के सरसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की जानकारी दी। इस रवैया को लेकर प्रधानाध्यापिका के ऊपर कार्रवाई की माग संघ के शिष्टमंडल सदस्यों द्वारा की गई। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बनमनखी द्वारा जो भी कार्रवाई की गई उसपर भी चर्चा हुई। वार्ता के दौरान शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी सहित संकुल समन्वयक चंदन कुमार साह भी मौजूद थे। डीईओ ने प्रखंड अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जाच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।