नगर पंचायत ने शुरू की छठ घाटों की सफाई
पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत के विभिन्न छठ घाटों की सफाई का कार्य
पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत के विभिन्न छठ घाटों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित कॉलेजिएट पोखर घाट की सफाई का काम शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह की देखरेख में प्रारंभ किया गया। दर्जनों मजदूर पोखर की सफाई में जुटे थे तथा छठ घाट तक की पहुंच पथ का भी मरम्मत किया गया। पार्षद पति शिवशकर मंडल एवं पार्षद राम कुमार गुप्ता भी इस दौरान छठ घाट पर उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह ने बताया कि नगर पंचायत स्थित तमाम छठ घाटों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा छठ घाटों पर छठव्रतियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। छठ घाट तक के पहुंच पथ की मरम्मत सहित रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न छठ घाटों की सफाई का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। महापर्व छठ को लेकर अन्य तैयारियां भी चल रही है तथा धीरे-धीरे माहौल भक्तिमय बनता जा रहा है।