सम्मिट के दूसरे दिन युवाओं को किया गया मोटिवेट
पूर्णिया। तीन दिवसीय ग्लोबल सीमांचल डवलपमेंट सम्मिट के दूसरे दिन शनिवार को वीवीआईटी के प्रांग
पूर्णिया। तीन दिवसीय ग्लोबल सीमांचल डवलपमेंट सम्मिट के दूसरे दिन शनिवार को वीवीआईटी के प्रांगण में यूवाओं के बीच पांच शेषन में अपनी-अपनी बात रखा गया।
पहले शेषण में विद्या विहार के इंस्टीट्यूट सेक्रेटरी राजेश मिश्रा, आइकोणीक उद्यमी ब्रजेश मिश्रा ने युवाओं को स्वरोजगार और संस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। दूसरे शेषन में नारी निती फाउंडेशन की डायरेक्टर शारदा नीतीश चंद्रा, मिस ग्लोबल बिहार की फर्स्ट रनअप नेहा साह व कनक भारत पराशर ने युवाओं को मोटिवेट किया। तीसरे शेषन में कशिश न्यूज के बिहार झारखंड के एडिटर इन चीफ संतोष सिंह ने बच्चों के बीच ज्ञान वर्धक बातें बताई। चौथे शेषन में बेतिया से आए हुए डेप्युटी डेवेलपमेंट कमिश्नर रवींद्र नाथ ने अपने जिवन की महत्वपूर्ण बातें साझा की। पांचवे शेषन में पत्रकार पुष्प मिश्र ने संबोधित किया।
कोसी एकता और पुरातत्व भंडार की हो चर्चा : नीतीश चंद्रा
कार्यक्रम में फैशन डिजाइनर सह मोटिवेशन स्पीकर नीतीश चंद्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्णिया के 250 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में पूुर्णिया का गौरव मान सम्मान को बढ़ाना है। ताकि पूरा देश यहा के परंपरा, संस्कृति, संप्रदा, कोसी एकता और पुरातत्व भंडार के बारे में चर्चा हो। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अपना शो करते हैं लेकिन बिहार में खास कर पूर्णिया में काम करने से एक अलग ही खुशी मिलती है। कार्यक्रम के माध्यम से चाहते हैं कि पूर्णिया की धरती पर एयरपोर्ट, सभी महत्वपूर्ण शहरों के लिए रेलवे की सुविधा, शहर में एक भव्य टाउन हाल, नेशनल लेवल की खेल सुविधा और ज्यादा से ज्यादा टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। यह तभी संभव है जब शासन और प्रशासन का साथ आना जरूरी है। नारी निती फाउंनडेसन की डायरेक्टर शारदा नीतीश चंद्रा ने कहा कि हमलोगों को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा तभी अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना होगा। तभी भारत का सही विकास होगा। बताते चले की ग्लोबल सीमांचल सम्मिट के अंतिम दिन पूरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।