प्रभातफेरी निकालकर मनाया जिला स्थापना दिवस
पूर्णिया। जिले का नाम बढ़ाएंगे, स्थापना दिवस मनाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे। स्वच्
पूर्णिया। जिले का नाम बढ़ाएंगे, स्थापना दिवस मनाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे। स्वच्छता को अपनाएंगे, घर से बीमारी भगाएंगे आदि नारों के साथ राजकीय उच्च विद्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य रमण चन्द्र झा ने कहा कि आज हमारा जिला 250वें वर्ष में पहुंच गया है। पूर्णिया जिले की स्थापना 14 फरवरी 1770 ई. को हुई थी और आज हमलोग जिले का स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वच्छता को अपनाते हैं तो हम कभी भी बीमार नहीं होंगे। खुले में शौच करना सौ बीमारी को न्योता देना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने अभिभावक को घर में शौचालय निर्माण करवाने के लिए प्रेरित करें। प्रभातफेरी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक शामिल थे।