सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को मरंगा में फ्रोजेन सीमेन स्टेशन स्थापना हेतु शिलान्यास क
पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को मरंगा में फ्रोजेन सीमेन स्टेशन स्थापना हेतु शिलान्यास कार्यक्रम पर तैयारियों का निरीक्षण किया और पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इसका शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल से लौटने के क्रम में सांसद कुशवाहा सड़क दुर्घटना में घायल बहदुरा रूपौली के मनोज कुमार मंडल के परिवार के 07 लोगों से मिलने सदर अस्पताल गए। वहां घायलों का कुशल क्षेम जाना तथा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद के साथ जदयू नेता जवाहर यादव, नगर अध्यक्ष जदयू नीलू ¨सह पटेल, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ महेश्वरी प्रसाद मेहता, प्रवक्ता उपेंद्र कुमार ¨सह, प्रकाश कुमार ¨सह, अजीत भगत, बबलू चौधरी आदि मौजूद थे।