सीएए और एनआरसी कहीं से उचित नहीं है : राजद
पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के राजद अध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में रविवार को सीएए व एनआरसी क
पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के राजद अध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में रविवार को सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला प्रखंड के मंझेली चौक पर फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान की मूल भावना के खिलाफ सीएए जैसा काला कानून बनाया है। राष्ट्रीय जनता दल इसका विरोध करता है। कहा कि सीएए व एनआरसी की आड़ में भाजपा देश की एकता और अखंडता को समाप्त करने की साजिश कर रही है। केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने यह कानून लाकर हिंदुस्तानियों की भावनाओं पर आघात किया है। एनडीए सरकार धर्म के नाम पर देश को खंडित करने पर तुली हुई है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीला भारती ने कहा कि एनआरसी और सीएए कहीं से भी उचित नहीं है। यहा सब धर्म को बराबर का अधिकार प्राप्त है। इसपर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नगर अध्यक्ष राधा रानी, पैक्स अध्यक्ष दाऊद आलम, मो. हबीब, मुखिया मो. सजिद, मो. फरीद, मो. गुफरान, अरविंद मंडल, मंटू यादव, उपेंद्र यादव, वकील यादव, मुन्नी मराडी, सुनीता देवी, मो. अस्फाक, मो. शोएब, मो. वसीम, मो. अजमत, मो. तौफीक, मो. तौसीफ, मो. पाचू, मो. राहुल, मो. शमीम, मो. जिया, मो. अरशद, मो. आसिफ, मो. मजहर आदि मौजूद थे।