Move to Jagran APP

सीएए को ले जनता का भ्रम दूर कराएं भाजपा कार्यकर्ता : गिरिराज

पूर्णिया। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सीएए और एनआरसी के संबंध्

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 07:17 PM (IST)
सीएए को ले जनता का भ्रम दूर कराएं भाजपा कार्यकर्ता : गिरिराज
सीएए को ले जनता का भ्रम दूर कराएं भाजपा कार्यकर्ता : गिरिराज

पूर्णिया। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सीएए और एनआरसी के संबंध में जानकारी देकर उनका भ्रम दूर करने का आह्वान किया है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी घर-घर पहुंचाने की अपील की। वे गुरुवार को टाउन हॉल में भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन से हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। तदुपरात कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम गीत गाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं की समर्पित पार्टी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समर्पित पार्टी है। यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। जो ताकत कार्यकर्ता को प्राप्त है वह मंत्री को भी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की तथा संगठन मजबूती पर बल दिया। कहा सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं तथा उन्हें सीएए और एनआरसी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। कहा कि सीएए और एनआरसी के नाम पर सोची समझी रणनीति के तहत देश में कुछ लोग अराजकता का माहौल उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे हम सबों को सावधान रहने की जरूरत है।

बैठक में प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने मंडल अध्यक्षों, जिला के पदाधिकारियों का परिचय लिया और उन्हें सागठनिक कार्यो को सेवाभाव से करने का आग्रह किया। पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवमनोनीत जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक में केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होना भाजपा में ही संभव है। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अनंत भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल रंजन वर्मा ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ प्रदेश भाजपा के मंत्री जगन्नाथ ठाकुर, सबा जफर, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, मनोज रॉय, जिप अध्यक्ष क्राति देवी, संजीव नंदन सिंह, मनोज सिंह जूनियर, रामप्रसाद साह, संजीव सिंह, विजय माझी, राजेश रंजन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.