Move to Jagran APP

बनमनखी विस से भाजपा जिला कमेटी में तीन पदाधिकारी मनोनीत

पूर्णिया। भाजपा पूर्णिया के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने जिला कमेटी में बनमनखी विधानसभा से तीन पद

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 05:53 PM (IST)
बनमनखी विस से भाजपा जिला कमेटी में तीन पदाधिकारी मनोनीत
बनमनखी विस से भाजपा जिला कमेटी में तीन पदाधिकारी मनोनीत

पूर्णिया। भाजपा पूर्णिया के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने जिला कमेटी में बनमनखी विधानसभा से तीन पदाधिकारियों को मनोनित किया। जिला उपाध्यक्ष का दायित्व अजय सिंह, जिला मंत्री संतोष चौरसिया एवं रेखा देवी को दिये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। जानकीनगर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। मंडल उपाध्यक्ष गुंजन शर्मा ने गुलदस्ता देकर तीनों मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भी दलीय एकजुटता बनाए रखने तथा संगठन को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर जानकीनगर मंडल के घनश्याम ठाकुर, महामंत्री राजेश रंजन और अश्रि्वनी भार्गव, अनिल कुमार दास, कलानंद पासवान, कैलाश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.