14 पंचयातों में 55 प्रतिशत हुआ मतदान
पूर्णिया। प्रखंड के 14 पंचायतों में पैक्स चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शातिपूर्ण त
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 09:50 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड के 14 पंचायतों में पैक्स चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शातिपूर्ण तरीके से मंगलवार को संपन्न हुआ। 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मतदान किया। 14 पंचायतों में कुल 22141 मतदाताओं में 13063 मतदान किया गया। इसमें ग्राम पंचायत नाथपुर और निपनिया में एक एक प्रत्याशी होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इधर ग्राम पंचायत अर्बन्न चकला और गौरीपुर पंचायत में कौरम पूरा नहीं होने से चुनाव नहीं हुआ। प्रखंड के 14 पंचायतों में मंगलवार को
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पैक्स चुनाव को लेकर सुबह से चहल पहल दिख रही थी। मतदाता मतदान के लिए कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें