कोसी-सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, पटना-पूर्णिया रात्रिकालीन ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज
पटना और पूर्णिया कोर्ट के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पटना-पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू।
सांसद पप्पू यादव के प्रयासों से मांग पूरी हुई।
यात्रियों, छात्रों, मरीजों को मिलेगी सीधी सुविधा।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पटना से पूर्णिया कोर्ट (पीआरएनसी) के बीच लंबे समय से चली आ रही रात्रिकालीन ट्रेन की मांग अब पूरी होने जा रही है। रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 03216/03215 (पीपीटीए-पीआरएनसी-पीपीटीए) का परिचालन 17 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन किए जाने की घोषणा की गई है। इस नई सेवा से पटना और पूर्णिया के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बहुत जल्द ही ये सुविधा रोज किया जायेगा
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता सह डीआरयूसीसी सदस्य समस्तीपुर राजेश यादव ने इस पहल के लिए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम और रेलवे प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि पटना-पूर्णिया के बीच रात्रिकालीन ट्रेन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।
रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 03216 पटना (पीपीटीए) से रात 11 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट (पीआरएनसी) पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे पटना पहुंचेगी। फिलहाल यह ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।
राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया और सीमांचल के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, मरीज और उनके परिजन विभिन्न कार्यों से पटना आते-जाते हैं। रात में सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। खासकर मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लोगों की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर सांसद पप्पू यादव लगातार सक्रिय रहे हैं। सदन के साथ-साथ रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी उन्होंने यात्री सुविधाओं और नई ट्रेनों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं।
राजेश यादव ने उम्मीद जताई कि इस ट्रेन सेवा को आगे भी नियमित किया जाएगा तथा यात्रियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए पटना-पूर्णिया के बीच रेल संपर्क को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया से पाटलिपुत्र के लिए नई स्पेशल इंटरसिटी, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर को सीधी कनेक्टिविटी
