पीयू में पीजी में नामांकन 13 तक
पूर्णिया विवि में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए विषयवार चयनित छात्रों की सूची पीजी विभाग और पीजी महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। विलंब शुल्क के साथ नामांकन 22 सितंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो राजेश ¨सह ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई केंद्रीयकृत वर्ग तालिका के तहत की जाएगी।
पूर्णिया। पूर्णिया विवि में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए विषयवार चयनित छात्रों की सूची पीजी विभाग और पीजी महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। विलंब शुल्क के साथ नामांकन 22 सितंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. राजेश ¨सह ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई केंद्रीयकृत वर्ग तालिका के तहत की जाएगी। विवि के सभी 20 पीजी विभाग व महाविद्यालयों के पीजी विभाग और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई गुरुवार से शुरू हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2018-20 के लिए नामांकन का कार्य 13 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पीजी और वोकेशनल कोर्स के लिए विवि स्तर पर ही वर्ग तालिका बनाई गई है। इसी वर्ग तालिका के आधार पर वर्ग का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ग संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में मुख्यालय में शिक्षक उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भी वर्ग संचालन तथा शैक्षणिक माहौल में सुधार एवं सहयोग की अपील की।
विदित हो कि पीयू के तीन महाविद्यालयों में पीजी स्तर की पढ़ाई होती है। इनमें पूर्णिया महाविद्यालय में 16 विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। इसके अलावा पूर्णिया महिला कॉलेज में एक विषय गृहविज्ञान एवं डीएस कॉलेज कटिहार में पीजी की पढ़ाई पूर्व से होती आ रही है। वहीं इस वर्ष से पूर्णिया विवि के गठन के बाद यहां भी पीजी की पढ़ाई शुरू हो रही है। पीजी में नामांकन के लिए पीयू द्वारा आवेदन लगभग डेढ़ महीने से आमंत्रित किया गया था।