रामबाग में चलाया गया विहिप का हितचिंतक अभियान
पूर्णिया। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान के तहत नगर मंत्री विनीत भदौरिया के नेतृत्व में रा
पूर्णिया। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान के तहत नगर मंत्री विनीत भदौरिया के नेतृत्व में रामबाग काली मंदिर के प्रागण में कैंप लगाकर लोगों को हित चिंतक रसीद देकर संगठन से जोड़ा गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विनोद कुमार लाट, जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, नगर उपाध्यक्ष समृद्ध भारद्वाज, नगर मंत्री विनीत भदौरिया, नगर अखाड़ा प्रमुख शुभाशु सिन्हा, नगर सह संयोजक राजा पोद्दार, नगर सेवा प्रमुख जितेंद्र सिंह ने रसीद देकर हितचिंतक अभियान की शुरुआत की। विहिप नगर मंत्री द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विहिप द्वारा 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक हितचिंतक अभियान चलाकर संपूर्ण राष्ट्र में 51 लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विश्व हिंदू परिषद पूर्णिया द्वारा नगर के सभी वाडरें में हितचिंतक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति की सेवा करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को पोलीटेक्निक चौक पूर्णिया में अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में रामबाग इकाई के कार्यकर्ता बजरंग दल संयोजक मुकेश कुमार, विशाल कुमार, अमन, अनुज पोद्दार, विजय मिथिलेश, बिट्टू, अमरीश झा, संतोष पाडे, करण आदि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।