विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकार
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद ने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए बताया कि मतदान केंद्र में क्या क्या व्यवस्था है उसकी जानकारी प्रखंड को दे दिए दिया जाना है। मतदान केंद्र जाने में जो भी रास्ता क्षति हुआ हो उसको सुगम बनाने की भी व्यवस्था की जानी है। आदर्श आचार संहीता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में जहां भी पोस्टर बैनर ,होल्डर,बैनर टंगा है उसकी सूचना देकर कारवाई किया जाना है। आचार संहिता को भी ध्यान में रखते हुए कार्य करना है।
बैठक के दौरान अंचलाधिकारी अनुज कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव,निर्देश कुमार सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे।