रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बैठक
पूर्णिया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के द्वारा हरदा के काली मंदिर में बैठक की गई। जिसमें संगठन के
पूर्णिया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के द्वारा हरदा के काली मंदिर में बैठक की गई। जिसमें संगठन के विस्तार तथा रामनवमीं शोभायात्रा पर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर कुमार जि़ला अधिवक्ता नीरज सौरभ, जि़ला कार्यवाहक अजय भगत,मनोज कुमार शामिल होने हरदा पहुंचे। जहा पूर्णिया पूर्व के प्रखंड अध्यक्ष संगम कुमार तथा अन्य कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकारी सुविधा प्राप्त हो इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता उनको जागरूक करें साथ ही मानव सेवा के लिये सभी को आगे आने की जरुरत बताई गयी। साथ ही आने वाली 3 अप्रैल को रामनवमी शोभा यात्रा हरदा से भी निकाली जाएगी जो पूर्णिया मैं शोभा यात्रा में शरीक होगी। इसके लिए हरदा को भगवा झडा से सजाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से
कुणाल विवेक उपाध्यक्ष आशीष कुमार झा सचिव करण कुमार मीडिया प्रभारी बबलू कुमार कोषाध्यक्ष शुभम प्रिंस विनय अमित एवं अन्य मौजूद थे।