डीआइजी ने की बायसी अनुमंडल के लंबित कांडों की समीक्षा
पूर्णिया। डीआइजी राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बायसी अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। नि
पूर्णिया। डीआइजी राजेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बायसी अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण लंबित कांड पर फोकस रहा। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की। कांडों की समीक्षा कर सभी थानाध्यक्ष एवं केस के आइओ को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एक माह के भीतर लंबित कांडों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक माह के बाद समीक्षा में कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी दिशा निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पब्लिक के साथ समय-समय पर बैठक करते रहें। फरारी और वारंटी को गिरफ्तार करें और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण शराबबंदी को लेकर सजग रहने को कहा। इस मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार राम, बायसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल एवं अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।