महानगर राजद ने पूर्व सांसद के इस्तीफे के फैसले को बताया सही
पूर्णिया। जिला महानगर राजद के द्वारा शनिवार को मधुबनी सिपाही टोला के कार्यालय में महानगर अध्य
पूर्णिया। जिला महानगर राजद के द्वारा शनिवार को मधुबनी सिपाही टोला के कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सबी अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर महानगर राजद के सभी वार्ड अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर दल के सभी लोगों ने पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पार्टी से इस्तीफे को सही फैसला बताया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पप्पू सिंह हमेशा से सेकुलर छवि के नेक दिल इंसान रहे हैं। महागठबंधन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ राजद एवं तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुआई में पार्टी का दामन थामना चाहिए। महानगर एवं जिला कमेटी उनका स्वागत करेगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की जयंती में पूर्णिया महानगर से एक सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष केआर हासमी दूल्हा, श्रीधर प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव शांतनु घोष, मु. राजू, मोज्जमिल हसन, निखिल नंदन, मु. तारिख, मुंशी अजीज, मु. जरदीस, मु. नौबी, मु. फिरोज आलम, मु. कमरूल, मु. मसीहुल हसन, मु. हबीबुर रहमान, चन्द्र किशोर यादव आदि उपस्थित थे।