Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण के पुरोधा हैं नीतीश कुमार : हरपाल

पूर्णिया। जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को सासद के कार्यालय रामबाग में आयोजित की

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:33 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण के पुरोधा हैं नीतीश कुमार : हरपाल
महिला सशक्तीकरण के पुरोधा हैं नीतीश कुमार : हरपाल

पूर्णिया। जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को सासद के कार्यालय रामबाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष शभू प्रसाद मंडल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉक्टर हरपाल कौर, सासद संतोष कुशवाहा, धमदाहा विधायक लेशी सिंह आदि उपस्थित थीं। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला महिला प्रकोष्ठ के महिला समागम की तैयारी पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर हरपाल कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण के पुरोधा हैं। उनके शासनकाल में महिलाओं का हर क्षेत्र में उन्नति एवं विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक, भ्रूण हत्या पर रोक, सात निश्चय योजना, हर घर जल-नल, महिलाओं को रोजगार, महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण आदि अनेक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और महिला समागम में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की सहभागिता का आह्वान किया। सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि महिला समागम ऐतिहासिक होगा। विधायक लेशी सिंह ने कहा कि महिला समागम में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। बैठक में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीतू जायसवाल, उपाध्यक्ष अमला देवी, महिला नगर अध्यक्ष शीला सिन्हा, सीमा देवी, नरगिस, बुलबुल देवी, आरती देवी, शबनम, रोजी खातून, शैलेश कुमारी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.