राधा रमण बने अध्यक्ष और अंबुज कुमार सचिव
पूर्णिया। मध्य विद्यालय औरलाह परिसर में शिक्षकों की बैठक कर टेट प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड
पूर्णिया। मध्य विद्यालय औरलाह परिसर में शिक्षकों की बैठक कर टेट प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक झा ने किया।
आयोजित बैठक में टेट प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई के गठन में सर्वसम्मति से शिक्षक राधा रमण प्रखंड अध्यक्ष, अंबुज कुमार प्रखंड सचिव, जयकिशोर कोषाध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार, विनोद भगत एवं रितेश भारती, मीडिया प्रभारी राहुल रंजन, सोशल मीडिया प्रभारी सोनल सिंह, कार्यालय सचिव पुनीत कुमार, संयुक्त सचिव राजा बाबू, प्रखंड प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव एवं उपकोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
इस मौके पर धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार राय, सचिव बबलू कुमार साह, कोषाध्यक्ष चंदन अम्बष्ट, प्रवक्ता गणेश कुमार साह, खुर्शीद आलम, वरुण कुमार, सुनील कुमार साह, जीवन कुमार, अमरकात मधुकर, गौतम गोविंदा, हरिवंश कुमार, अशोक कुमार, राधारमण गुप्त, विशाल गौरव सहित सैकड़ों टेट शिक्षक उपस्थित थे।