Move to Jagran APP

संगठन को और मजबूत करने की जरूरत: लिलोठिया

पूर्णिया। बायसी में वरिष्ठ काग्रेस जन सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को कि

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:11 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:11 PM (IST)
संगठन को और मजबूत करने की जरूरत: लिलोठिया
संगठन को और मजबूत करने की जरूरत: लिलोठिया

पूर्णिया। बायसी में वरिष्ठ काग्रेस जन सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव सह काग्रेस प्रदेश प्रभारी बिहार राजेश लिलोठिया और किशनगंज सासद मौलाना असरारुल हक कासमी, कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, जिला अध्यक्ष इंदू सिन्हा, पूर्व काग्रेस प्रत्याशी बायसी विधानसभा निसार अहमद व पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व काग्रेसी कार्यकर्ता प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय पहुंच कर छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधी मिर्ची स्प्रे की जानकारी देते हुए छात्राओं के बीच मिर्ची स्प्रे का वितरण किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि काग्रेस आज भी गाधी जी की विचारधारा पर चल रही है। जबकि भाजपा आरएसएस कि विचारधारा है पर काम कर रही है। भाजपा मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर लोगों को बाटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण से आंदोलन शुरू किया था उसी तरह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की शुरुआत बिहार से की जानी है। किशनगंज सासद ने कहा कि देश में भाजपा द्वारा नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। यदि भाजपा को नहीं रोका गया तो देश में कानून का राज खत्म हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा इलाका अमन चैन का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने के लिए आगाह किया। जिला अध्यक्ष इन्दू सिन्हा ने कहा कि बिहार से भाजपा की जड़ को मिटा देना है। कार्यक्रम को कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, अमरनाथ तिवारी, बायसी प्रखंड अध्यक्ष मो. फुरकान आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर निसार अहमद, डगरूआ प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी, मो. मोजीब, बैजनाथ यादव, इस्तायाकुररहमान, अशोक गगन, मसूद जफर, आरिफ आलम, रजनीश, सादाब आलम, फिरोज आलम, सकीलुर रहमान, जुनूरेन, मो. अरबाज, फिरोज आलम, जुनेद आलम, जफर आलम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.