जोकीहाट में विकास के नाम पर वोट मांगेगे जदयू कार्यकर्ता
पूर्णिया। जिला जदयू की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में धमदाहा विधायक ल
पूर्णिया। जिला जदयू की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में धमदाहा विधायक लेशी ¨सह के पूर्णिया स्थित आवास पर आयोजित की गई। इसमें जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। बैठक जोकीहाट के उपचुनाव सहित अन्य मुद्दों को लेकर की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिले के संगठन प्रभारी दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। जोकीहाट चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो न्याय के साथ विकास किया है यह लोगों को बताना है। पार्टी के लोग विकास के नाम पर वोट मांगेंगे। जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल ने कहा कि आगे बरसात का मौसम है एवं संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के उपाय बताएंगे एवं अपने-अपने प्रखंड के पदाधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। बैठक में अशोक कुमार बादल, प्रमोद चौधरी, नवल यादव, पप्पू गिरी, माहेश्वरी मेहता, राजेश्वर विश्वास, संतोष मिश्रा, रंजीत पासवान, आशीष रमण, मुकेश दिनकर, चंदन ¨सह पटेल, मानिक आलम, नीरज ¨सह, सुनील मेहता, राजेंद्र रजक आदि उपस्थित थे।