बंद को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
पीडीएस में नहीं चलेगी घटतौली, हाइटेक की जा रही व्यवस्था -जनवितरण प्रणाली दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए सरकार पूरी व्यवस्था की हाइटेक मॉनीट¨रग करने जा रही है। दुकादार लाभुकों को अब कम अनाज नहीं दे पायेंगे साथ ही कालाबाजारी पर भी ब्रेक लगेगा। प्रधान सचिव ने विडियो कांफ्रें¨सग के जरिये सभी एसडीओ को इस संबंध में कड़ा निर्देश दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। मनोज कुमार, 300 शब्द
पूर्णिया। पेट्रोल-डीजल के दाम में असामान्य बढ़ोतरी एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को आयोजित बंद को सफल बनाने के लिए रविवार की संध्या महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नगर में मशाल जुलूस निकाला तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस में कांग्रेस के जिला प्रभारी के अलावा जिलाध्यक्ष, राजद के जिलाध्यक्ष एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।
पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस का लगातार बढ़ रहे दाम एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को राजद समेत महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने भी समर्थन दिया है। महागठबंधन के दलों ने आम जन से उक्त बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। बंद की सफलता को लेकर रविवार की शाम महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आरएन साह चौक से खीरू चौक तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग बढ़ती महंगाई एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
राजद जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि मोदी सरकार आम जनता को महंगाई के दलदल में धकेल दिया है। चंद उद्योगपतियों को छोड़कर देश की आम जन त्रस्त है।
मशाल जुलूस में राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक दिलीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु ¨सहा, जिला प्रभारी इंतेखाब आलम के अलावा वाम दलों एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे।