समर्थन मूल्य बढ़ने से आएगी अन्नदाता के जीवन में खुशहाली
पूर्णिया। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आह्वान एवं
पूर्णिया। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस के निर्देशानुसार पार्टी ने कलाभवन में मंगलवार को किसान दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष माधव ¨सह ने केंद्र सरकार द्वारा अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा की गई वृद्धि की प्रशंसा करते हुए उसे ऐतहासिक बताया।
यह निर्णय देश के किसानों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा और इससे देश के अन्नदाता के जीवन में और ज्यादा खुशहाली आएगी और अनाज का उचित मूल्य मिलेगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब किसानों को किसी दूसरे के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों से जो वादा किया था आज अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा की वृद्धि कर उसे पूरा किया गया। खरीफ फसलों के एमएससी मूल्य में 1.5 प्रतिशत वृद्धि होने से जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में करोड़ों किसानों को फायदा होगा। किसान सेल के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद मेहता ने कहा कि बढ़े हुए एमएससी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, उत्पादन बढ़ेगा, निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव बैद्यनाथ ¨सह, प्रो. सदानंद यादव, कृष्णानंद चौधरी, वरूण विश्वास, श्याम कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, प्रवीण पासवान, जग नारायण पासवान, मु. अब्दुल रज्जाक, मु. आफाक आलम, राजकिशोर मिश्रा, मु. फैयाज आलम, चमरू लाल राय, भृगु भगत, कैलाश गुप्ता, संजीव जायसवाल, सुभाष ¨सह, दीनानाथ दिनकर, अमरेंद्र ¨सह, सुमित्रा देवी, पंकज पासवान, श्रवण पासवान, ज्योति रानी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थे।