विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में नशे के खिलाफ पंचायत का एक्शन, 10 सदस्यीय टीमों ने संभाला मोर्चा, 3 संदिग्ध पुलिस के हवाले

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:07 PM (IST)

Purnia Jankinagar Abhay Ram Chakla Panchayat Drug Abuse Action News: पूर्णिया के जानकीनगर स्थित अभय राम चकला पंचायत ने नशे ...और पढ़ें

Purnia Jankinagar Abhay Ram Chakla Panchayat Drug Abuse Action News: पूर्णिया के अभय राम चकला पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक करते ग्रामीण

Purnia Jankinagar Abhay Ram Chakla Panchayat Drug Abuse Action News: पूर्णिया के अभय राम चकला पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक करते ग्रामीण

HighLights

  1. पंचायत ने नशे पर निगरानी हेतु 10 सदस्यीय टीमें बनाईं।

  2. ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस के हवाले किया।

  3. सामाजिक दबाव से एक नशा तस्कर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

संवाद सूत्र, जानकीनगर (पूर्णिया)। Purnia Jankinagar Abhay Ram Chakla Panchayat Drug Abuse Action News: पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभय राम चकला पंचायत में नशे के काले कारोबार और स्मैक की बढ़ती लत को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ग्रामीणों ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। विनोबाग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक सर्वदलीय बैठक के बाद पूरी पंचायत एक्शन मोड में आ गई है।

मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों पर सामाजिक पहरेदारी बिठा दी गई है। इस जमीनी अभियान के पहले दो दिनों के भीतर ही ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभय राम चकला पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू की कढ़ी निगरानी

  • मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रत्येक वार्ड में 10 सदस्यीय टीम गठित, नशीले पदार्थों के धंधे पर नजर

  • सक्रियता के पहले दो दिनों में ग्रामीणों ने शक के आधार पर 3 संदिग्ध युवकों को पकड़कर जानकीनगर थाना पुलिस के हवाले किया

  • ग्रामीणों के बढ़ते दबाव और सामाजिक पहरेदारी के डर से स्मैक बिक्री के नामजद आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि पंचायत के हर एक वार्ड में वार्ड सदस्य की अगुवाई में 10-10 सदस्यीय निगरानी टीम बनाई जाएगी।

यह टीम स्मैक, शराब और अन्य घातक नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर चौबीसों घंटे नजर रखेगी। बैठक के तुरंत बाद ही सभी वार्डों में यह टीम मुस्तैद कर दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जा रही है।

संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा

कार्रवाई के दौरान सोमवार शाम करीब पांच से छह बजे के बीच वार्ड नंबर 10 में ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना घर नगर पंचायत जानकीनगर का मधुबन गांव बताया। उनके पास से स्मैक पीने में इस्तेमाल होने वाला सामान (जुगाड़) मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत जानकीनगर थाने को सूचित कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि, पुलिस तलाशी में स्मैक न मिलने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद मंगलवार को भी बनमनखी से स्मैक खरीदने पहुंचे एक अन्य युवक को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के हवाले किया गया।

सामाजिक दबाव से घबराए तस्कर, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

ग्रामीणों की इस अभूतपूर्व एकजुटता का सीधा असर धंधेबाजों पर दिखने लगा है। पंचायत के वार्ड नंबर 10 में लंबे समय से स्मैक बेचने के आरोपी व्यक्ति ने ग्रामीणों की इस मुहिम से घबराकर मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। उक्त व्यक्ति पर पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज थे।

इसी तरह वार्ड नंबर 15 में भी पूर्व में जेल जा चुके एक धंधेबाज के ठिकाने पर ग्रामीणों की कड़ी नजर है, जिसके कारण वहां भी नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह ठप हो गई है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव और स्थानीय ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि पंचायत को पूरी तरह नशामुक्त करने तक यह अभियान और 10 सदस्यीय टीमों की गश्ती अनवरत जारी रहेगी।