वाटर प्लांट से नहीं मिल रहा है लोगों को पानी
वाटर प्लांट से नही मिल रहा है लोगों को पानी
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:37 PM (IST)
पूर्णिया । मुख्यालय स्थित जामिया सिदिकिया मदरसा के समीप बना मिनी वाटर प्लांट से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके कारण लोग आयरनयुक्त पानी पीने को विवश हैं। लोगों को आयरन मुक्त जल पिलाने के लिए डगरुआ पंचायत के वार्ड नंबर 02 जामिया सिद्दिकिया मदरसा के समीप 2012 में मिनी वाटर प्लांट बनाया गया था। इसके आरंभ के कुछ वर्षो तक लोगों को पानी आपूर्ति की गई। इसके बाद से यह जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है। समाजसेवी सरफराज आलम ने बताया कि यह बेकार पड़ा है। वहीं मुखिया जाबिर आलम ने बताया कि खराब पड़े मिनी वाटर प्लांट को ठीक करने के लिए विभाग को जानकारी दी गई लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें