Move to Jagran APP

अधिकारियों ने लिया शौचालय निर्माण कार्य का जायजा

पूर्णिया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ओडीएफ कर निर्मल आचल अभियान को सफल बनाने के लिए स

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:26 PM (IST)
अधिकारियों ने लिया शौचालय निर्माण कार्य का जायजा
अधिकारियों ने लिया शौचालय निर्माण कार्य का जायजा

पूर्णिया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ओडीएफ कर निर्मल आचल अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को अधिकारियों का एक दल जानकीनगर पहुंचा। जहा जगह-जगह किए जा रहे शौचालय निर्माण कायरें का जायजा लिया गया। अधिकारियों में बनमनखी के डीसीएलआर नीरज कुमार दास, ग्रामीण विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रवण कुमार, सीओ अर्जुन कुमार विश्वास, पीटीए, ग्रामीण आवास सहायक सहित पंचायत की मुखिया रूपा देवी एवं पूर्व मुखिया रमेश पासवान सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस कड़ी में मधुबन पंचायत के वार्ड 02 स्थित अनुसूचित जाति टोला पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लिया। पंचायत की मुखिया रूपा देवी एवं पूर्व मुखिया रमेश पासवान ने अधिकारियों को जानकारी दी कि इस अनुसूचित टोला में 13 अलग-अलग परिवारों के द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया गया है। इसी पंचायत के वार्ड 06 स्थित गोडिहारी टोला पहुंचकर अधिकारियों ने 7 लाख 70 हजार के प्राक्कलन से नवनिर्मित मॉडल आगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र के परिसर में निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आगनबाड़ी केंद्र के फर्श पर फाइबर टाइल्स लगाने की बात कही। इस दौरान जय प्रकाश शर्मा, रामदेव मल्लाह, वरुण चौपाल, पवन यादव, अनमोल मल्लाह, भूपेंद्र राम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.