जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
पूर्णिया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के खोखा गाव में जमीनी विवाद में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घ्
पूर्णिया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के खोखा गाव में जमीनी विवाद में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायल गुरु प्रसाद साह ने बताया कि कामेश्वर साह से जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह में कामेश्वर साह, रामेश्वर साह, विजय कुमार, बंशीधर साह, भागो देवी, मीना देवी, आशीष कुमार जबरन उस जमीन पर घर बनाने लगा। घर बनाने से मना किया गया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। बचाने आए संतोष साह, शिव शकर साह, मनोरमा देवी, प्रमीला देवी व सुशीला देवी के साथ भी बुरी तरह से मारपीट की गई। जिससे मेरा व संतोष का सिर फट गया। शेष लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इनलोगों के द्वारा बने घर को उजाड़ा जाने लगा। मना करने पर सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। जिसमें मेरा सिर फट गया और बचाने आए रामेश्वर साह, भागो देवी, मीना देवी को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष संजय राय ने बताया आवेदन मिला है। मामले की जाच की जा रही है।