Move to Jagran APP

जननता तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिप सदस्य सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मेहता की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 07:11 PM (IST)
जननता तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
जननता तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिप सदस्य सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19 अगस्त को बनमनखी बाजार समिति भवन के प्रांगण में जिलास्तरीय अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई। संबोधन के दौरान अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ लेने में जिन लाभुकों को परेशानी हो रही है उनके समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर लाभुकों के परेशानी को दूर करें। जिला संगठन प्रभारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि सम्मेलन को जदयू के राज्य सभा सांसद रामचंद्र ¨सह भी संबोधित करेंगे। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद साह, युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला, उपाध्यक्ष वरुण साह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशीला देवी, गंगेली पंचायत अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, कदमताल मेहता, निर्मल पासवान, मु. मतीन, चंदन कुमार पासवान, संतोष भगत, भगवान महतो, अभिषेक देव, अनिल, राकेश, विकास, प्रताप, मालानंद मेहता, मारुफ, श्यामलाल, परवेज, सुहान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.