केरल के बाढ़ पीड़तों के लिए संघ 25 तक करेगा भिक्षाटन
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाने का कार्य लगातार जारी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा इस दिशा में लगातार भिक्षाटन अभियान चलाया जा रहा है। भिक्षाटन अभियान 25 अगस्त तक चलेगा। बाढ़ की आपदा झेल रही केरल की जनता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिना किसी भेदभाव के बाढ़ राहत कार्य में दिन-रात लगा हुआ है।
पूर्णिया। केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाने का कार्य लगातार जारी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा इस दिशा में लगातार भिक्षाटन अभियान चलाया जा रहा है। भिक्षाटन अभियान 25 अगस्त तक चलेगा। बाढ़ की आपदा झेल रही केरल की जनता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिना किसी भेदभाव के बाढ़ राहत कार्य में दिन-रात लगा हुआ है। संघ आपदा की इस घड़ी में पूरे देश में 25 अगस्त तक भिक्षाटन अभियान चला कर राहत कार्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार को गुलाबबाग प्रभात शाखा के द्वारा व्यावसायिक भवन से निकल कर गुलाबबाग के विभिन्न दुकानों एवं गुलाबबाग मंडी में भिक्षाटन अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी भिक्षाटन का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला कार्यवाह सुनील कुमार ने दी। इस भिक्षाटन अभियान में शाखा के मुख्य शिक्षक राहुल कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार,श्रवण कुमार, शिव शंकर, सोमेश, कौशिक, रंजन एवं सुमित लोहिया आदि स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।