जीपीएस तकनीक से लैस होंगे सभी थानों के पुलिस वाहन
पूर्णिया। जिले की सभी पुलिस गश्ती गाड़ी की पल-पल की जानकारी अब पुलिस कंट्रोल रूम में रहेगी। इस
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 09:50 PM (IST)
पूर्णिया। जिले की सभी पुलिस गश्ती गाड़ी की पल-पल की जानकारी अब पुलिस कंट्रोल रूम में रहेगी। इसके लिए सभी थानों की गाड़ियों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के कर्मी किसी भी घटना की सूचना पर घटनास्थल के आसपास मौजूद गश्ती वाहन को सूचना देकर क्राइम कंट्रोल करेंगे। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर एसपी ने जीपीएस सिस्टम की लोकेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी थानों की गाड़ियों को जीपीएस तकनीक से लैस किया गया है। कौन सी गाड़ी कब कहां और किस अवस्था में है। इसकी जानकारी जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। इससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें