तरंग में पीयू ने झटके तीन स्वर्ण सहित छह पदक
पूर्णिया। ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सास्कृतिक महोत्सव तरंग 201
पूर्णिया। ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सास्कृतिक महोत्सव तरंग 2018 में पूर्णिया विवि ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतिभागी कलाकारों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह अलग-अलग विधाओं में तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किया। वाद-विवाद, पाश्चात्य एकल गायन और मिमिर्की में प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता।
वाद विवाद प्रतियोगिता में पूर्णिया महिला महाविद्यालय की रिया गागुली ने स्वर्ण पदक प्राप्त की। पाश्चात्य एकल गायन में पूर्णिया कॉलेज के अभिनंदन कुमार को स्वर्ण और मिमिर्की में आरएल कॉलेज माधवनगर के आसिफ आलम को स्वर्ण पदक मिला।
शास्त्रीय वाद्य वादन गिटार में अभिनंदन कुमार को कांस्य पदक मिला। प्रश्नोत्तरी की टीम को कांस्य पदक मिला। इसमें टीम सदस्य के रूप में विनय कुमार मिश्रा, सोनू कुमार दास एवं रिया गागुली थी।
समूह गायन में महिला कॉलेज की टीम को कांस्य पदक मिला है। इसके प्रतिभागी में इला भारती, साक्षी कुमारी आर्या परिमिता, प्रियंका कुमारी, संजीवनी रॉय, लवली कुमारी और संगत कलाकार सुप्रिया शाडिल्य तथा मणिशकर झा थे।
टीम के कोच महिला कॉलेज के संगीत के शिक्षक प्रो इन्द्रकात झा का सराहनीय योगदान रहा। छात्राओं के मेंटर के रूप में ऋचा ज्योत्सना और टीम मैनेजर डॉ सीके मिश्रा थे।
टीम मैनेजर ने बताया कि तरंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पीयू से 15 प्रतिभागी सहित 20 सदस्यीय टीम दरभंगा गई थी। इसमें 15 विधा में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रिया गांगुली और अभिनंदन कुमार दो-दो विधा में शामिल हुए और दोनों में पदक प्राप्त किया।