गोढि़यारी में अवैध कार्यो पर ब्रेक लगाएगा महिला और पुरुषों की टीम
पूर्णिया। परिहट पंचायत के गोढिहारी गाव में सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण
पूर्णिया। परिहट पंचायत के गोढिहारी गाव में सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग कमेटी बनाई है।
मध्य विद्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद योगेंद्र प्रसाद मंडल ने की। बैठक में पहुंची महिलाओं ने आवाज उठाई कि इस गाव में अधिकाश आदमी शराब पीकर हंगामा करते हैं, महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं, महिलाओं, बच्चियों को छेड़ते हैं। मोबाइल पर बच्चियों को तंग करते हैं। उन्होंने यह भी आवाज उठाई कि अब वे बाल विवाह नहीं होने देंगे। गाव में जूआ नहीं खेलने देंगे। इस तरह से गाव में होनेवाले सभी तरह के अवैध कायरें एवं सामाजिक कुरीतियों को बंद करेंगी। अवैध कायरें को रोकने हेतु महिला एवं पुरुषों की 12-12 की संख्या में कमेटी बनाई गई। सदस्यों को अधिकार दिया गया कि जो भी लोग शराब पीते पकड़े जाते हैं या कोई अनैतिक कार्य करते पकड़े जाते हैं तब पहले उन्हें आर्थिक दंड दिया जाएगा, यदि फिर भी वे नहीं माने, तब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
इनरबतिया और मनीष की निगरानी में गांव में चौक्कना रहेगी दर्जनों आंखे
महिला कमेटी में इनरबतिया देवी अध्यक्ष, चंपा देवी सचिव और सदस्यों में मुंगिया देवी, मंगली देवी, रेणु देवी, गौरी देवी, कल्पना देवी, अरूणा देवी आदि शामिल हैं। पुरुष कमेटी में मनीष कुमार अध्यक्ष, अजित कुमार उपाध्यक्ष, सदस्यों मं फुदन शर्मा, अवधेश कुमार, रंजन कुमार आदि शामिल हैं। इस अवसर पर जिप सदस्य सोनी देवी के पति मनोज कुमार गुप्ता, चंद्रकात मिस्त्री, दामोदर मंडल आदि उपस्थित थे।