Move to Jagran APP

शादी के लिए लड़कियों का हो रहा अपहरण, बरामदगी बन रही पुलिस के लिए चुनौती

बिहार के पूर्णिया इालके में शादी के लिए लड़कियों का अपहरण हो रहा है। संबंधी लड़की को बहला-फुसलाकर या अगवा कर शादी के बंधन से बांध रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 11:05 PM (IST)
शादी के लिए लड़कियों का हो रहा अपहरण, बरामदगी बन रही पुलिस के लिए चुनौती
शादी के लिए लड़कियों का हो रहा अपहरण, बरामदगी बन रही पुलिस के लिए चुनौती

पूर्णिया [शैलेश]। समाज में शादी की नीयत से लड़कियों के अपहरण का मामला बढ़ता जा रहा है। लड़के या उनके संबंधी लड़की को बहला-फुसलाकर या अगवा कर शादी के बंधन से बांध रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

loksabha election banner

पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिला में मई में पुलिस रिकार्ड में शादी की नीयत से 35 लड़कियों के अपहरण का मामले दर्ज हुआ है। इसमें पूर्णिया में 13, कटिहार में 9, अररिया में 10 और किशनगंज में 3 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें अधिकांश मामले नाबालिग के अपहरण के हैं। लड़की के बरामदगी या वापसी के बाद बयान में लड़की अपहरण की बात को अस्वीकार कर अपनी मर्जी से लड़का के साथ जाने का बयान देकर मामले को पटाक्षेप कर देती है।

नाबालिग हो रहे शिकार

शादी की नीयत से लड़की को अपहरण करने के अधिकांश मामले सामने आ रहे हैं। इसमें नाबालिग लड़की को लेकर भागने का ट्रेंड हाल के दिनों में बढ़ गया है। कुछ अपहृत लड़की के परिजन और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोली-भाली नाबालिग लड़की को उसकी कुछ सहेली या उसके कुछ लड़का दोस्त प्रेम जाल में फंसाकर शिकार बना रहे हैं। प्रेम जाल को अपहरण का मुख्य हथियार बनाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

बरामदगी बन रही पुलिस के लिए चुनौती

पुलिस रिकार्ड में दर्ज शादी की नीयत से अपहृत लड़की को बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। पिछले पांच माह में दर्ज अब तक के मामले में से पुलिस अपने आंकड़े के आधे मामले में ही निष्कर्ष पर पहुंचकर अपहृत लड़कियों को बरामद की है या लड़का और लड़की पक्ष के समझौते के आधार पर मामले को निपटाया जा रहा है। ऐसे बढ़ते मामले पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है।

जिला  -    मई  -  अप्रैल -   मार्च  -  फरवरी  - जनवरी

पूर्णिया       13     07      14       04      10

कटिहार      09     09       05     07       03

अररिया      10     13       13      05      04

किशनगंज     3     09       09      03       0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.