बक्सा घाट ने प्रधान टोला को 3-1 से हराया
पूर्णिया। 67वां जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का मैच बक्साघाट और प्रधान टोला के बीच खेला गया।
पूर्णिया। 67वां जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का मैच बक्साघाट और प्रधान टोला के बीच खेला गया। सोमवार को स्थानीय डीएसए मैदान में पहला गोल बक्सा घाट की तरफ से मनीष किस्कू ने 33 वें मिनट में किया। शिव हेम्ब्रम ने 35 मिनट में दूसरा गोल किया। इसमें प्रधान टोला के सोनेलाल मूर्मू को पीला कार्ड दिखाया गया। प्रधान टोला की तरफ से ¨पटू ने दूसरे हाफ के 33वें मिनट में गोल किया। फिर बक्सा घाट की तरफ से नयन ने 34वें मिनट में तीसरा गोल किया। इस तरह से यह मुकाबला बक्सा घाट ने 3-1 से जीत लिया। मैच के निर्णायक आशिफ रजा, रजनीश, अभिनीत, अभिषेक कुमार मिश्रा थे। मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका थे। उन्होंने कि कहा खेल मैदान के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। विधायक कोटा से बनवाने का आश्वासन दिया। डीएसए की संरचना के लिए खेल संघों की बैठक का सुझाव दिया। इस मौके पर एथलेटिक्स संघ के सचिव आरएच रहमान, क्रिकेट संघ के सचिव हरिओम झा, हॉकी संघ के सचिव अमर भारती, खो-खो संघ के सचिव नीरज सिन्हा, सर्वेश कुमार झा, फरहद आलम, बनू दा, रसूल आदि उपस्थित थे। आज का मैच आदिवासी यूनाइटेड और स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।