खुली रही दुकानें, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
फोटो-9पीआरएन-55 संस बायसी (पूर्णिया) अयोध्या मामले पर फैसला आने के मद्देनजर बायसी प्रखंड में
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:25 AM (IST)
फोटो-9पीआरएन-55
संस, बायसी (पूर्णिया) : अयोध्या मामले पर फैसला आने के मद्देनजर बायसी प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि
रोज की तरह शनिवार को भी बाजार की सभी दुकानें खुली रही जबकि सड़कों पर गाड़िया कम चलती दिखी। बायसी एसडीओ अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीपीओ मनोज कुमार राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, सहायक निरीक्षक अब्दुल मन्नान, विजय कुमार, राजकिशोर एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बायसी थाना परिसर से बायसी पूरब चौक, बायसी बाजार होते हुए एनएच 31 बायसी पश्चिम चौक तक फ्लैग मार्च किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें