गैस सिलेंडर फटने से घर जला
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के सिंघिया गाव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर जलकर राख हो गया। प्राप्
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:24 PM (IST)
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के सिंघिया गाव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाह आलम की पत्नी जीनत आरा छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई जिसमें सभी समान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित की पत्नी जीनत आरा ने बताया कि घर में रखे 14 हजार रुपये सहित सभी सामान जल गए। घटना की सूचना सीओ एवं थानाध्यक्ष को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें