दो दिनों में हत्या की पांच घटना से सकते में लोग
पूर्णिया। आपसी रंजिश और आक्रोश की आग में लोगों की जान जा रही है। किसी ना किसी विवाद में लोग एक दूसरे
पूर्णिया। आपसी रंजिश और आक्रोश की आग में लोगों की जान जा रही है। किसी ना किसी विवाद में लोग एक दूसरे को मौत के घाट उतार रहे हैं। विभिन्न कारणों से पिछले दो दिनों में पांच लोगों की हत्या हुई है। हत्या की लगातार घट रही घटना से लोग सकते में हैं। पुलिस जब तक एक घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटती तब तक दूसरी घटना घट जा रही है। गुरुवार को हत्या की चार घटना सामने आने के बाद शुक्रवार को हत्या की दो और घटना घटी। सभी घटनाएं घरेलू विवाद और आपसी रंजिश व सम्पत्ति विवाद में हुई है। घटना के बाद पुलिस अनुसंधान कर आरोपित को गिरफ्तार करती है और विभिन्न धाराओं के तहत उसे सजा होती है। इसके बावजूद हत्या की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
हत्या की घटना::
केस स्टडी 1-
धमदाहा थाना क्षेत्र के नीरपुर में शुक्रवार को जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।
केस स्टडी 2-
बनमनखी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात शराब के नशे में धुत अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी राजकुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान दो युवक के आपसी विवाद को रोकने के दौरान उसे गोली मारी दी थी।
केस स्टडी 3-
सदर थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड राजेन्द्र नगर में दंपती के आसपी विवाद में पत्नी के एसिड पीने से गुरुवार की रात मौत हो गई। मृतका सुप्रिया दत्त के परिजन ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं मृतका के पति एवं परिवार वालों का कहना है कि उसने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली।
केस स्टडी 4-
अमौर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने चार वर्षीय बेटी को पटककर मार डाला था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
केस स्टडी 5-
सदर थाना क्षेत्र के मिलनपाड़ा में दो दिनों से लापता से युवक श्रवण कुमार का शव गुरुवार की दोपहर नदी किनारे झाड़ी में मिला। किसी ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था। मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।