उपप्रमुख का चुनाव कल
अमौर (पूणियाँ)स.सु. प्रखंड मे उप प्रमुख का चुनाव 1
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:39 PM (IST)
पूर्णिया। 18 सितंबर को होने वाले उप प्रमुख चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उपप्रमुख पद के प्रत्याशी समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि उपप्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वर्तमान में समिति सदस्यों की चांदी काट रही है। कौन सा समिति सदस्य किसके पक्ष में है प्रत्याशी के लिए यह पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है। प्रखंड में कुल 33 समिति सदस्य हैं। जिसमें चार प्रत्याशी हैं। चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उपप्रमुख का चुनाव 18 सितंबर को बायसी अनुमंडल में 11 बजे दिन से अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के नेतृत्व में होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें