मंत्री पद के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
पूर्णिया। प्रखंड में पूर्णिया पूर्व मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद के उप चुनाव के लिए बुधवार को
पूर्णिया। प्रखंड में पूर्णिया पूर्व मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद के उप चुनाव के लिए बुधवार को दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
इसमें रामपुर पंचायत की घोरघट निवासी महेश कुमार महलदार व लालगंज पंचायत के मिल्की निवासी विजय महलदार ने मंत्री पद के लिये पर्चा दाखिल किया। नामाकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल था दोनों उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में सैकड़ों समर्थकों के साथ नामाकन के लिए पहुंचे थे। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नामांकन पर्चा दाखिल करने की तिथि 23 जनवरी तक है और 24 व 25 जनवरी को संवीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। 3 फरवरी को मतदान के पश्चात प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मतगणना कराई जाएगी। बताते चलें कि निवर्तमान मंत्री चंद्रदेव महलदार के निधन के बाद उप चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहनी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी हिमाशु मिश्रा व कैलाश कुमार कौशल मौजूद थे। दूसरी ओर स्वाबलंबी मां दुर्गा सहकारिता सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर सरोज कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। छह कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पर्चा दाखिल किया।