छात्रों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण
पूर्णिया। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने गुरुवार को जलालगढ़ अस्पताल और एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय
पूर्णिया। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने गुरुवार को जलालगढ़ अस्पताल और एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डीएम के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक पदाधिकारियों में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं दवा वितरण केंद्र पंजी का अवलोकन भी किया गया। इसके बाद डीएम ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया। वहां से वह एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक को सभी कक्षा में बल्ब लगाने का निर्देश दिए। इस क्रम में वर्ग दशम के बच्चों से डीएम ने कई प्रश्न भी पूछे। जिसका छात्रों ने सही-सही उत्तर दिया। इसके बाद वे कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, जिम रूम आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी सुविधा मुहैया कराए जाने के बाद भी छात्रों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय के आस-पास फैली गंदगी को देखकर डीएम ने विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्कूल परिसर में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ लगवाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार भी साथ थे।