जमीन विवाद में मारपीट, एक की मौत, तीन घायल
पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव में चाचा-भतीजा के बीच जमीन विवाद में मारपीट में घा
पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव में चाचा-भतीजा के बीच जमीन विवाद में मारपीट में घायल मु. शकील की मौत हो गई। घायलावस्था में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। नाजुक स्थिति में शुक्रवार की सुबह भागलपुर रेफर करने के बाद भागलपुर ले जाने की तैयारी के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में घायल महफूज, कपिल और नफीस का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि आठ कट्ठा जमीन को लेकर चाचा-भतीजा के बीच वर्षो से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर नोकझोंक शुरू हुई। इस दौरान मृतक का चचेरा भाई मु. शाहिद, मु. अजीम और अन्य लोग धारदार हथियार से लैश होकर शकील के घर घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में मु. शकील और परिवार को अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मु. शकील की मौत हो गई। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।