इतिहासबोध के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्द्धन जरूरी
पूर्णिया। धमदाहा सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में एक दिवसीय विद्यापति समारोह का आयोजन शनिवार क
पूर्णिया। धमदाहा सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में एक दिवसीय विद्यापति समारोह का आयोजन शनिवार को स्थानीय काली मंदिर परिसर में किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, स्थानीय विधायक लेशी ¨सह, आरतीनाथ ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. बीके ठाकुर, समिति के मार्गदर्शक कवि र¨वद्रनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आयोजन समिति के डॉ. एके झा ने अतिथियों का स्वागत किया। विनोद नारायण झा ने कहा कि इतिहास बोध और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्द्धन जरूरी है। ऐसे आयोजन से युवा पीढि़यों का इतिहास और अपने सांस्कृतिक परंपरा का बोध होता है। उन्होंने कहा कि परंपरा और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के साथ विकास ही असली तरक्की है। इस मौके पर कला एवं संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक मंडल और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे दोहरा लाभ है। युवाओं को ऐतिहासिक लोगों के बारे में जानकारी मिलती है साथ ही कला और संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलता है। अपने सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर ही है। लेशी ¨सह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह आयोजन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए मददगार साबित होगा। ऐसे आयोजन से हम अपनी माटी से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे आयोजन में हिस्सा लें। इस मौके पर मैथिली सेवा सम्मान, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रांची के सियाराम झा सरस, दरभंगा के डॉ. चंद्रमणि झा, दरभंगा के गीतकार डॉ मणिकांत झा, आकाशवाणी पटना के जितेंद्र नाथ ठाकुर आदि की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पूर्व सभी ने विद्यापति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किए। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमसागर, थानाध्यक्ष टीपी ¨सह, बीडीओ डॉक्टर रवि रंजन, इंस्पेक्टर शिवशरण साह, मीरगंज थाना अध्यक्ष मेनका रानी आदि उपस्थित थे।