सीएस और डीएस ने दी आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी
पूर्णिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की जबरदस्त कमी देखी जा रही है। आलम यह है कि रविवार को दूसरे हाफ म
पूर्णिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की जबरदस्त कमी देखी जा रही है। आलम यह है कि रविवार को दूसरे हाफ में सिविल सर्जन डॉ एमएम वसीम और अस्पताल उपाधीक्षक सुशीला दास ने डयूटी की। सिविल सर्जन ने दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक पच्चीस मरीजों का आपातकालीन वार्ड में इलाज किया। सदर अस्पताल में पचपन फीसद डॉक्टरों के पद खाली हैं। खाली पदों पर कई वर्षों से बहाली नहीं हुई है। सदर अस्पताल में ही सेवा विस्तार होता चला गया लेकिन डॉक्टरों की संख्या बढ़ने के बजाय घटती चली गई। इस मौके पर अतिरिक्त वार्ड और सेवा के शुरू होने से डॉक्टरों पर काफी बोझ बढ़ गया है। मानक के मुताबिक एक दिन में चालीस मरीज ही एक डॉक्टर को देख सकते हैं। इससे कई गुना अधिक मरीज को डॉक्टर देखते हैं। सदर अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में आम दिनों में भी 60 से 70 मरीजों का दबाव रहता है। इसका नतीजा है कि डॉक्टरों के अभाव में सिविल सर्जन को चार घंटे से अधिक अपातकालीन वार्ड में डयूटी देनी पड़ी। उसके बाद सिविल सर्जन बनमनखी अनुमंडल अस्पताल निरीक्षण के लिए चले गए। सीएस के जाने के बाद डॉ सुशीला दास ने आपातकलीन वार्ड में डयूटी की।