नहर टूटने से घरों में घुसा पानी, फसल बर्बाद
पूर्णिया। ¨सघिया गोलाबाड़ी संथाली टोल व यादव टोला के बीच शनिवार की सुबह नहर टूटने से गा
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 08:37 PM (IST)
पूर्णिया। ¨सघिया गोलाबाड़ी संथाली टोल व यादव टोला के बीच शनिवार की सुबह नहर टूटने से गांव में पानी घुसने के साथ ही सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी धान व सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय विकास यादव, सरपंच विपिन चौधरी, पंकज मिश्र, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश मंडल ने बताया कि ¨सघिया गोलाबाड़ी संथाली के समीप नहर का पश्चिमी भाग के टूट जाने से दर्जनों घरों में पानी घुस गया है और खेतों में लगे धान व सब्जी के खेतों से पानी की निकासी नहीं होने से सभी फसल खराब हो जाएगी। लोगों ने बताया कि बार-बार फोन करने के बाद भी ¨सचाई विभाग के द्वारा पानी बंद नहीं किया गया है। किसानों ने बताया कि एक तो बारिश नहीं होने की वजह से पंपसेट से धान की फसल लगाए थे। नहर के पानी से वह भी डूब गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें