Move to Jagran APP

बिहार नहीं थम रहीं हत्याएं, 24 घंटे में 5 मर्डर, बेगूसराय में पुलिस जीप को गड्ढे में पलटा

बिहार में हत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हत्याएं हो चुकी हैं। औरंगाबाद में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मार दी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 10:28 PM (IST)
बिहार नहीं थम रहीं हत्याएं, 24 घंटे में 5 मर्डर, बेगूसराय में पुलिस जीप को गड्ढे में पलटा
बिहार नहीं थम रहीं हत्याएं, 24 घंटे में 5 मर्डर, बेगूसराय में पुलिस जीप को गड्ढे में पलटा

पटना [जेएनएन]। बिहार में हत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हत्याएं हो चुकी हैं। औरंगाबाद में तो अपराधियों ने घर में घुसकर महिला के सिर में गोली मार दी। वहीं बेगूसराय में 22 साल के युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। हत्या के विरोध में गुस्साए लोगों ने पुलिस की जीप को गड्ढे में पलट दिया। इसी तरह जमुई किसान व कटिहार में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इसी तरह सासाराम में किशोर को चाकू से गोद कर बदमाशों ने हत्या कर दी।

loksabha election banner

बेगूसराय में युवक की हत्या 
दरअसल बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र में लोग उस समय काफी आक्रोशित हो गए, जब डुमरी वार्ड नंबर 6 के मोसन टोल बहियार में 22 साल के युवक का शव पेड़ से लटके हुए देखा। सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गयी।  गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप को गड्ढे में पलट दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। युवक की पहचान रामदीरी नकटी टोल निवासी महेश पासवान के पुत्र रिकेश कुमार के रूप में हुई है। 

औरंगाबाद में महिला का मर्डर 
उधर औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 25 साल की महिला संगीता देवी की हत्या कर दी। पीपरा गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अजय पाठक की पत्नी संगीता पूरे परिवार के साथ घर में सोई हुई थी, तभी कुछ अपराधी आ धमके और घर का दरवाजा खुलवाया तथा घटना को अंजाम दिया। सिर में गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जमुई में किसान को मार डाला 
जमुई में मंगलवार को अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि काकन गांव में किसान गोरेलाल मेहता ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मुसहरी के समीप अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की खबर पाकर मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

कटिहार में हत्या के बाद शव को एसिड से जलाया 
क​टिहार के मनसाही थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बुजुर्ग ओमप्रकाश झा की हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो हत्या कर बदमाशों ने शव के चेहरे को एसिड से जलाने की कोशिश की। बाद में शव को बदमाशों ने पेड़ से लटका दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

सासाराम में किशाेर को चाकू गाेद कर मार डाला 
सासाराम जिला मुख्यालय से सटे भगवानपुर गांव में एक 16 वर्षीय मनु चौधरी की बदमाशों ने हत्‍या कर दी। वारदात को अंजाम देकर शव को खेत में फेंक दिया गया था। मनु चौधरी की हत्‍या काफी नृशंस तरीके से की गई है। बदमाशाें ने उसके पेट में कई दफा चाकू गोद दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू को बरामद किया है। वहीं मनु के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के खिलाफ लोगों में जबर्दस्‍त नाराजगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.