छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान घायल
पूर्णिया। केहाट थाना क्षेत्र के गिरिजा मोड़ वार्ड संख्या 14 से शराब की खेप लेकर गुजरने और घर
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:14 AM (IST)
पूर्णिया। केहाट थाना क्षेत्र के गिरिजा मोड़ वार्ड संख्या 14 से शराब की खेप लेकर गुजरने और घरों में शराब रख कर बेचे जाने की मिली सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची केहाट पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं के हमले में केहाट थाना के टेक्निकल टीम के सदस्य अजय कुमार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हमलावर पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर पहचान में जुटी है। घटना को लेकर केहाटा प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब लाए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही महिलाएं उग्र हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें