पूर्व पंसस पर चचेरे भाई ने चलाई गोली
पूर्णिया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत की पतला निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:51 PM (IST)
पूर्णिया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत की पतला निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक सिंह पर उन्हीं के चचेरे भाई पंचानन सिंह ने गोली चला दी। इसमें वे बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार दीपक के चचेरी बहन की शादी थी और वे अपने घर के निकट बारात के स्वागत में खड़े थे। इस दौरान चचेरे भाई ने गोली चला दी। ग्रामीणों के सहयोग से भैरव को पकड़ कर महेशखूंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार भैरव के पास से दो गोली का खोखा बरामद किया गया है। दीपक के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित भैरव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें