उत्तर पुस्तिका का हो रहा मूल्याकन
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुल संसाधन केंद्रों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन की उत्तर पुस्तिका क
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुल संसाधन केंद्रों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन की उत्तर पुस्तिका का मूल्याकन जारी है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय धुसमल में संकु ल समन्वयक मु. जहूर आलम के नेतृत्व में उत्तर पुस्तिका की जाच की जा रही थी। इस संबंध में संकु ल समन्वयक ने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय धुसमल के अंतर्गत 13 विद्यालय आते हैं। जिसमें पांच मध्य विद्यालय एवं आठ प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका मूल्याकन को लेकर 22 शिक्षकों को लगाया गया है। उत्तर पुस्तिका की जाच 25 अक्टूबर से शुरू हुई है जो तीन नवंबर तक चलेगी। इसके उपरात छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।