छठ को लेकर की जा रही घाटों की सफाई
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत छठ महापर्व को लेकर एक ओर जहां घाटों की सफाई जारी है वहीं दूसरी ओ
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत छठ महापर्व को लेकर एक ओर जहां घाटों की सफाई जारी है वहीं दूसरी ओर व्रतियों द्वारा पर्व को लेकर घाटों पर स्नान करने का सिलसिला जारी है।
ज्ञात हो कि चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आरंभ रविवार से नहाय-खाय के साथ होगा। जिसको लेकर युवकों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है साथ ही घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। पर्व के आरंभ होने से पूर्व व्रती द्वारा गंगा स्नान हेतु सवारी गाड़ी, ट्रैक्टर, ऑटो ओर मोटर साइकिल से मनिहारी और काढ़ा गोला जाते देखा गया। प्रखंड के घसकी घाट और चंदेश्वरी घाट पर भी व्रतियों ने स्नान किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया बुआरी पंचायत राखी देवी और पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा पंचायत के बुआरी, लसनपुर और बेलवा सहित कई घाटों का निरीक्षण किया गया। लसनपुर घाट पर निरीक्षण के दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष राखी देवी ने बताया कि घाटों पर पानी की अधिकता देख छठ व्रती की सुरक्षा के लिए बेरीकेडिंग कराया जायेगा साथ ही घाटों पर बिजली आदि की व्यवस्था कराई जायेगी। छठ व्रती को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।