सीएए नागरिकता प्रदान करता है न कि समाप्त : विहिप
पूर्णिया। नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में हो रहे बवाल एवं हिसक प्रदर्शन के बीच विश्व हिंद
पूर्णिया। नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में हो रहे बवाल एवं हिसक प्रदर्शन के बीच विश्व हिंदू परिषद ने लोगों से शांति की अपील की है। विहिप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन को छद्म धर्मनिरपेक्षता वादियों का निहित स्वार्थो से प्रेरित एक देश विरोधी निंदनीय कृत्य बताया है। उन्होंने कहा है कि विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने तथा पाकिस्तान, बाग्लादेश तथा अफगानिस्तान के धार्मिक उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों को भारत में शरण देने से किसी भी भारतीय को कोई हानि नहीं है। यह कानून नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाई गई है न कि नागरिकता समाप्त करने के लिए। इसके बावजूद कुछ छद्म धर्मनिरपेक्षता वादियों एवं निहित स्वार्थी राजनीतिक दलों की ओर से अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के तहत लोगों को भड़का कर जो हिंसक प्रदर्शन कराए जा रहे हैं, वह सर्वथा निंदनीय है। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे हिसा भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए इस तरह की घटना पर अविलंब रोक लगाए। विरोध-प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी रेलवे स्टेशन, बस, सरकारी संपत्ति एवं सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने एवं हमला करने की छूट नहीं दी जा सकती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राज्य सरकार इस हिंसक प्रदर्शन में केवल मूकदर्शक बनी हुई है। संवैधानिक रूप से सभी को इस कानून का पालन करने हेतु आगे आना चाहिए ।