पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 14.5, लोगों ने पहने गर्म कपड़े
पूर्णिया। इस बार नवबंर माह के शुरूआत में ही लोगों को गर्म कपड़ा पहनना पड़ा है। ऐसा पूर्णिया
पूर्णिया। इस बार नवबंर माह के शुरूआत में ही लोगों को गर्म कपड़ा पहनना पड़ा है। ऐसा पूर्णिया में गुरूवार सुबह पांच बजे तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस बार का सबसे कम तापमान है। गुरूवार को अधिकतम तापमान भी 30 से नीचे लुढ़क गया और दिन का तापमान 29.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति आने वाले तीन दिनों तक बनी रहेगी और सर्दी बरकरार रहेगी। विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण उस तरफ से चलने वाली हवा का असर अब मैदानी इलाकों में दिख रहा है। पिछले कई सालों में नवंबर माह में इतना नीचे तापमान पहुंचा है। विभाग ने यह भी बताया कि यह अस्थाई है तापमान वापस दो से तीन दिनों में सामान्य स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। नवंबर माह के अनुसार यह सामान्य से काफी कम तापमान है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों ने गर्म कपड़ा पहन लिये। सुबह उठने के बाद लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड लग रही थी। धूप निकलने के बाद लोगों को वापस राहत मिली। उसके बाद शाम होते ही एक बार फिर ठंड महसूस होने लगी। चिकित्सक के मुताबिक सर्दी ने दस्तक दे दी है और अभी इस तरह के तापमान में अंतर बना रहेगा। इसलिए इस मौसम में सावधानी रखनी होगी। सुबह मॉर्निग वॉक के समय पूरे कपड़े पहने और शाम के वक्त भी बच्चे और बुजुर्गो को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इस समय बच्चों में कोल्ड डायरिया का खतरा रहता है इसलिए सावधान रहें।